Please wait

अमित शाह बदलेंगे पुणे उपचुनाव की फिजा, 18 फरवरी को आएंगे महाराष्ट्र के दौरे पर

पुणे में उपचुनाव की रौनक हर दिन बदलती जा रही है। उप चुनाव की फिजा बदलने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह 18 फरवरी को पुणे पहुंच रहे हैं। यहां भाजपा से हेमंत रसाने और महाविकास अघाड़ी से रवींद्र धंगेकर चुनावी मैदान में हैं।

11 Feb 2023

अमित शाह बदलेंगे पुणे उपचुनाव की फिजा, 18 फरवरी को आएंगे महाराष्ट्र के दौरे पर

पुणे। पुणे में उपचुनाव की रौनक हर दिन बदलती जा रही है। उप चुनाव की फिजा बदलने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह 18 फरवरी को पुणे पहुंच रहे हैं। यहां भाजपा से हेमंत रसाने और महाविकास अघाड़ी से रवींद्र धंगेकर चुनावी मैदान में हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 और 19 फरवरी को पुणे शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उपचुनाव के प्रचार के लिए भाजपा के 40 स्टार प्रचारक भी पुणे आएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को स्टार प्रचारकों की सूची भेज चुके हैं। यह चुनावी रण जीतने के लिए केंद्र, राज्य और शहर स्तर के नेता चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं। इन सभी को अब उपचुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News